बसपा प्रत्याशी ने किया चुनावी दौरा

बहुजन समाज पार्टी नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं.रवि कान्त मिश्रा और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और उनके पिताजी सतीश चंद्रमिश्रा ने आज सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-21, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-40,सेक्टर-41, सेक्टर-49, सेक्टर-50, सेक्टर-62, प्रतीक विस्टेरिया सेक्टर-78 में घर-घर जनसंपर्क किया और लोगो से बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोटकरने की अपील की। बसपा प्रत्याशीne जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा राजनीति में आने का मक़सद समाजसेवा है। मैंहमेशा आपके बीच में रहूँगा और आप लोगो की सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर रहूँगा। प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनने जा रही है।सरकार बनते ही पूरी नोएडा विधान सभा का चहुमुखी विकास कराया जायेगा और प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज और अपराधों पर अंकुशलगाना सरकार की प्राथमिकता होगी। नोएडा के प्रत्येक थाने में वोमेन सेल स्थापित कराया जायेगा और महिलाओ की सुरक्षा के लिएव्यापक कदम उठाये जायेगे। प्रदेश में बसपा के बढ़ते जनाधार से सभी पार्टियों के हौसले पस्त हो चुके है। जनता के प्यार औरआशीर्वाद से बहन जी 5वी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। इस कारण रोज विपक्षी पार्टिया फर्जी ओपिनियन पोल दिखाकर प्रदेश कीजनता को गुमराह करते है परंतु इस बार जनता गुमराह नहीं होने वाली है। जनता ने अपना जनादेश बहन जी को दे दिया है और बहनजी को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए रवि कान्त ने कहा कि भाजपा के नेताओने अपने लोगो का काला धन तो सफ़ेद करवा दिया था परंतु गरीब और आम जनो को मुसीबत में छोड़ दिया। भाजपा हमेशा से ही लोगोको गुमराह करती आई है कभी राम मंदिर के नाम पर तो कभी 15-15 लाख रुपयो के नाम पर। इस बार जनता भाजपा और सपा सेसारा हिसाब बराबर कर देगी और दोनों पार्टियों को प्रदेश की सत्ता से बेदख़ल कर देगी।

इस मौके पर सेक्टर-50 आरडब्लूए के अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रदीप सिंह रौतेला, बलराम साहनी, सुशील कुकरेती, अनिल सहगल, वी.एस. हूडा, राज मल्होत्रा, नरेंद्र चौहान, विक्रांत वर्मा, विजय गुप्ता, अशोक सिंघल, सरफ़राज़, अविषेक वर्मा, रवि, विशाल, संदीप कुमार,दीपक कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा, स्वामी प्रसाद, रोहित चौहान, अशोक शर्मा, रविन्द्र प्रकाश, रश्मि शर्मा, संजय वर्मा, अनिल मादरा,परमानन्द शर्मा, राहिल बाली, रामवीर सिंह, मनोज मिश्रा, विजय अरोरा, प्रवीण भारद्धाज, अशोक शर्मा, दयानंद, शशी शर्मा, नामितदेवी, बाटला जी, कुलदीप सिंह गेरा, राजीव धवन, राजन मेहरा, ग्रुप कैप्टन शुक्ला, बेल गुजराल, सुरेश शर्मा, के. के. मेहता, सुनीलवर्मा, शिवलाल, नरेश गौतम, प्रेम मोहन चौहान, अजय कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद साहू, सुरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, राजीव कुमार,योगीन्द्र, नीरज शर्मा, गुरप्रीत सबरवाल सहित हज़ारो लोग उपस्थित थे।