बने राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री तो नोएडा को ल गेंगे विकास के पंख

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार विमर्श और मंथन चल रहा है आपको बता दे की दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार विमर्श और मंथन हुआ।वही बैठक में कई बीजेपी नेताओ के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर सहमति बनती दिखाई दे रही है अगर ऐसा होता है तो गौतम बुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा को इससे काफी ज्यादा फायदा होगा। राजनैतिक जानकारों के मुताबिक नोएडा विधानसभा से पंकज सिंह ने भारी मतो से जीत हासिल करी है और पंकज सिंह गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र है । अगर राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो नोएडा के विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री को राजी करना सभी मुकाबले पंकज सिंह के लिए ज्यादा आसान होगा।