बिसरख थाने सामने बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर लूटी कार

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार ने क्राइम रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हैं। की किसी भी तरह क्राइम पर सिंकंजा कसा जाये , पर लगता है कि अब भी बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है और इनके हौशले आज भी बुलंद है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक कांट्रेक्टर से गनप्वाइंट पर उसकी क्रेटा कार लूट ली। इसके बाद कांट्रेक्टर को धक्का देते हुए बदमाश फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

दिल्ली के रहने वाले अमित सुरी कांट्रेक्टर हैं। उनकी बिसरख क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के समीप साइट चल रही है। मंगलवार की दोपहर वह साइट पर आए थे। रात करीब आठ बजे जब वह साइट से वापस दिल्ली के लिए निकले, तो हनुमान मंदिर के समीप कैप्सूल गोलचक्कर पर तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। बदमाशों ने अमित के गाड़ी रोकते ही उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उन्हें गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया। कांट्रेक्टर को धक्का देने के बाद बदमाश उसकी हुंडई क्रेटा कार लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। कार लूट की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती :

ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रही कार लूट की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। बदमाश लगातार लूट कर रहे हैं। पुलिस महज उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है। पिछले दो महीने में हुई ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक कार लूट की घटनाओं में से एक का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है।