गौतम बुद्ध नगर मे नगरपालिका और निकाय के जल ्द होंगे चुनाव- कुमार विनीत ऐडीएम

गौतम बुद्ध नगर , ग्रेटर नोएडा – उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग जल्द नगर पालिका और निकाय चुनाव कराने के मूड मे हैं इस स्तर पर जिले मे चुनाव की सभी तैयारी करने मे लगे है। इसकी जानकारी देते हुऐ कुमार विनीत ऐडी एम प्रशासन ने कहा कि जिले की इकलौती नगर पालिका व पांचों नगर पंचायत के वार्डों का पुनर्गठन हो गया है। वार्डों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुनर्गठन पर जल्द ही जनता की आपत्ति दर्ज होंगी। इसके साथ ही वार्डों के आरक्षण के लिए रेपिड सर्वे का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के बाद सूबा निकाय चुनाव की राह पर है। चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका है, जबकि बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर व जहांगीरपुर नगर पंचायत है, जहां निकाय चुनाव होने हैं। आयोग के निर्देश पर नगर निकाय के वार्डों का पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है। दादरी नगर पालिका समेत किसी भी नगर पंचायत में वार्डों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि पुनर्गठन के बाद वार्डों की भौगोलिक स्थिति में जरूर बदलाव हो गया है। प्रशासन के वार्डों के पुनर्गठन की रिपोर्ट भेज दी गई है।

पुनर्गठन पर जल्द ही जनता की आपत्ति दर्ज होंगी। आपत्ति के निस्तारण के बाद वार्डों का पुनर्गठन अंतिम रूप से तय हो जाएगा। दादरी नगर पालिका के कई इलाके जो अभी तक किसी भी वार्ड में शामिल नहीं थे, पुनर्गठन के बाद वह इलाके भी वार्डों का हिस्सा बन गए हैं। यहां पर दादरी 25, बिलासपुर 10 दनकौर 11,रबूपुरा 12,जेवर 16,जहांगीरपुर। 10 वार्डों के पुनर्गठन के बाद उनका आरक्षण होगा। जातिगत आंकड़े जुटाने के लिए वार्डों का रेपिड सर्वे होगा। यह कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। वार्डों के आरक्षण पर चुनाव लड़ने वालों की निगाहें हैं। आरक्षण से उनकी जीत के समीकरण बन व समाप्त हो सकते हैं।

निकाय वार्डों की संख्या वार्डों का पुनर्गठन हो चुका है। जनता की आपत्ति दर्ज होनी शेष है। रेपिड सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा।