सपा कार्यकर्ताओ ने मनाई डॉ भीमराव अम्बेडक र की 126 वीं जयंती

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 126 वीं जयंती सपा नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 19 स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गयी |महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश यादव एवं महासचिव राघवेंद्र दुबे ने पार्टी नेताओं के साथ डॉक्टर अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया |इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया |इस मौके पर राकेश यादव ने कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश में हुआ था |बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त कुरीतिओं के खिलाफ नारा बुलंद किया और गरीबों ,शोषितों ,दलितों के उत्थान के लिए आजीवन कार्य किया |इस मौके पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने कोलंबिया और लंदन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट कि उपाधि हाशिल की |वह जवाहर लाल नेहरू मंत्रिमंडल में देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बने |उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया |छुआछूत ,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उन्होंने बहुत संघर्ष किया |उनके बताये मार्ग पर चलकर ही
हम सब सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं |
इस मौके पर दिनेश प्रधान ,जगत चौधरी ,भीष्म यादव ,अमर शर्मा ,सुभाष भाटी ,ओमवीर गुर्जर ,महेश यादव ,मुन्ना आलम ,मुकेश यादव ,अर्जुन प्रजापति ,अमित पालीवाल ,सुशिल यादव ,प्रमोद यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |