दूसरे दिन सपा का सदस्यता अभियान जेजे कालोन ी में चला

दूसरे दिन समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव के नेतृत्व में सेक्टर-9 के जेजे कालोनी में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी मुख्य रूप से रहे। सुनील चैधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। विधानसभा चुनाव में आम जनता को वह सब्जबाग दिखाये गये जो कि भाजपा कभी पूरा नहीं कर सकती। चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहीं गई लेकिन अब किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर छलावा किया जा रहा है। सपा प्रभारी बीर सिंह यादव ने कहा कि नोएडा शहर में गरीबों को उजाड़ने का कार्य किया जा रहा है। सपा गरीबों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। लोहिवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि सपा के सदस्यता अभियान को अपार सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जेजे कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता मुन्ना आलम का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल राणा, विकास यादव, सूरज राणा, प्रवीण शर्मा, मुन्ना आलम, छोटे खान, मौ. अख्तर, रहीश, फिरोज, सुल्तान, फक्कर अली, गुड्डू, सुल्तान व अंसारी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।