तैयार हो रही हैं समाजवादियों की ससक्त फौजः बीर सिंह यादव

नोएडा में सपा के सदस्यता अभियान के तहत समाजवादियों की ससक्त फौज तैयार की जा रही हैं। यह फौज संघियों की अराजकता के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। यह बात समाजवादी पार्टी के नोएडा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव ने गांव भंगेल में युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कही। किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की कृषि प्रधान देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य नही हो सकता है कि अपनी बात इस बहरी गूंगी सरकार को बताने के लिए किसानों को मूत्रपान करना पडे। कावेरी नदी के सूखने वा कर्ज के बोझ तले दब कर आत्महत्या कर रहे किसानों के मुद्दे पर दो माह से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों की मांग को अनसुना कर रही मोदी सरकार को लताड़ते हुए सपा नेता ने कहा इसके गम्भीर परिणाम होंगे। अपने को किसान हितैषी बताने वाली मोदी सरकार किसानांे को भूखे मरने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें देश को बांटने पर तुली है। देश व समाज को बचाने के लिए धर्म व जाति के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि देश व प्रदेश की सरकार की अराजक नीतियों के खिलाफ ऐसी आवाज बुलंद करें की दिल्ली में बैठे देश के कर्णधार सोचने पर मजबूर हो जाएं। भंगेल के अलावा महर्षि आश्रम में भी सपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, रेशपाल अवाना, वरिष्ठ नेता चिन्टू त्यागी, पूर्व कोषाध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, वरिष्ठ नेता मनोज प्रधान, हाजी सलाम, चरण सिंह राजपूत, फकरुद्दीन, सलेश यादव, प्रशांत त्यागी, अरविंद सैनी, विपिन कुमार, दीपक मिश्रा, संजीव कुमार, सोनू यादव, शशीभूषण यादव, कमलेश यादव, राम आशीष, धर्मराज, सोमनाथ यादव, राम आशीष आदि मौजूद रहे।