भाजपा का वियज रथ आने वाले चुनावों में चलता रहेगा- नवाब सिंह नागर

दिल्ली एमसीडी चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर 33 स्थित पूर्व मंत्री नबाव सिंह नागर के आवास पर आयोजित की गई। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने बताया कि संगठन को मयूर विहार के 20 वार्डो के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें सभी नोएडा व गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया। कार्यकर्ताओं के सहयोग के चलते भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके लियेसभी कार्यकर्ताओं धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी हाईकमान व प्रदेश हाईकमान को बधाई प्रेषित की और कहा कि इस दिल्ली चुनावों में भी मा मोदी एंव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा आम जन के हित के लिये उठाये जा रहे कदमों पर मुहर लगाने का कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि भाजपा का विजय थ इसी प्रकार आने वाले चुनावों में चलता रहेगा। वही नवाब सिंह नागर ने ये भी संकेत दिया की आने वाले नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने तैयारी शुरू कर ली है | आज की बैठक में योगेन्द्र चौधरी, महेश यादव, राजे कसाना, चरण सिंह नागर, अमित त्यागी, जितेन्द्र अग्रवाल, ब्रजपाल चौहान, इन्द्राज खटाना, सुंदर सिंह ,राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।