नाबालिग़ लड़के ने पांच साल की लड़की को बनाया अपंनी हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश में कानून का क्राइम करने वालो पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है अपराधी बेखौफ कानून को ठेंगा दिखा रहे है पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है जब मामला संगीन हो जाता है तब पुलिस करवाई करती है ऐसा ही एक मामला नोएडा का है जहां एक नाबालिग़ लडके ने एक पांच साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया , 15 वर्षीय किशोर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

घटना मंगलवार की है। पुलिस के अनुसार सोरखा गाव में एक महिला पाच साल की बेटी के साथ किराये पर रहती है। वह मजदूरी करती है। पड़ोस में रहने वाला पंद्रह वर्षीय किशोर बच्ची को बहलाकर ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। वह मौके पर पहुंचे। जहां से आरोपी भाग गया।