नोएडा। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। महानगर प्रभारी बीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई हैं तब से अराजकता का माहौल कायम हो गया है। भाजपा व आरएसएस के अनुषांगिक अंग बजरंग दल, विश्व हिन्दु परिषद, युवा मोर्चा एवं हिन्दू युवा वाहिनी ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है। जिसके कारण सम्पूर्ण प्रदेश में दर्जनों बड़ी संख्या में हत्याओं, डकैती, बलात्कार व अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश में दलित व कमजोर वर्ग का उत्पीड़न प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि अपराधिक तत्व खुलेआम घुम रहे है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की घटना से प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा अपै्रल माह में 13 बलात्कार, 14 हत्याएं व 15 लूट की वारदात के अलावा 1 डकैती की वारदात हुई है। जेवर की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, इस घटना में महिलाओं से जहां बलात्कार हुआ वही हत्या व लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुशासन का दावा किया जा रहा हैं वही भाजपा के विधायक, सांसद व कार्यकर्ता पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे है। इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल राणा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना, सतपाल यादव, महेन्द्र यादव, सुधीर शर्मा, विकास यादव, सूरज राणा, रजब खान, बबलू चैहान, जयभगवान, रामवीर यादव, मनोज चैहान, मुकेश प्रधान, विरेन्द्र बाल्मीकि, अर्जुन प्रजापति, अरूण मुखिया, चरण सिंह राजपूत, प्यारे लाल यादव, मनोज प्रजापति, अजित विशवास, शालिनी खारी, नेहा पाण्डे, अशोक चैधरी, भगत यादव, चिन्टू त्यागी, बिजेन्द्र त्यागी, तसलिम, मुन्ना आलम, राकेश यादव, वीर पाल अवाना, राजेन्द्र अवाना, राजेश अवाना, वीर पाल यादव, अरूण मुखिया, चन्द्रप्रकाश गौड, रविन्द्र यादव, सुन्दर यादव, सुमित बैसोया, श्यामवीर, साहिल खान, मो. रहीस, तनवीर आलम, राजू टांक, संतोष चैटाला, मोन, सुमित बैसोया, शयाम वीर, राजू टांक, संतोष चोटाला, मोन्टी चढढा, जितेन्द्र, बिनोद, जयवीर, शिवराम यादव, डा. आश्रय गुप्ता, फूल सिंह यादव, बलवीर अवाना व साहिल खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Next रवि नॉडी प्ले स्कूल के समर कैंप में बच्चो न े सीखा नया हुनर
- Previous जेवर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदानं की जाएंगी – डीएम बीएन सिंह
Recent Ten Posts
- वोट डालना अधिकार भी है और कर्तव्य भी, नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में एक वोट आपका भी : डॉ महेश शर्मा
- लोकसभा चुनाव 2024: गौतमबुद्ध नगर में शाम 6 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार
- नोएडा: देवेंद्र एंड संस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- लोकसभा चुनाव 2024: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में हो रही लोकतंत्र की हत्या, सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट
- नोएडा में NEA द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान: सभी नागरिकों से वोट डालने की अपील
- भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को मिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का समर्थन, ऐतिहासिक जीत दिलाने की ली शपथ
- एक्शन में नोएडा प्राधिकरण: अवैध अतिक्रमणकर्ताओं एवं भू माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई
- महावीर जयन्ती के अवसर पर जनकल्याणक महोत्सव का आयोजन, आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक पंकज सिंह
- टूटे हुए रिश्तों में मिठास भरने का काम करेगा “रिश्ता कैफे”, काउंसलिंग से पहले साथ में बैठकर पी सकेंगे चाय
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
- Gautam Buddh Nagar DM Order Regarding Public Holiday on 11 May 2023
- Office order regarding public holidays in Gautam Buddh Nagar Factories on polling day
- नोएडा प्राधिकरण प्लॉट योजना 2024: जानें आवेदन की प्रक्रिया एवं पात्रता
- मौलिक अधिकारों की आवश्यकता
- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.