पाकिस्तान के रोहान को नोएडा में मिलेगी नई जिंदगी

नोएडा -पाकिस्तान निवासी चार माह का मासूम रोहान सोमवार को इलाज के लिए परिवार के साथ भारत आएगा। नोएडा के जेपी अस्पताल में बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टरों ने उसके दिल में छेद होने की बात बताई है। पाकिस्तान में इलाज संभव नहीं होने की वजह से बच्चे के परिजन भारत में इलाज कराना चाह रहे थे।

इसके लिए कई माह से वीजा लेने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप से वीजा मिल गया। इसके साथ ही बच्चे का इलाज भी सुनिश्चित हो गया।
पाकिस्तान निवासी चार माह का मासूम रोहान सोमवार को इलाज के लिए परिवार के साथ भारत आएगा। नोएडा के जेपी अस्पताल में बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टरों ने उसके दिल में छेद होने की बात बताई है। पाकिस्तान में इलाज संभव नहीं होने की वजह से बच्चे के परिजन भारत में इलाज कराना चाह रहे थे।

इसके लिए कई माह से वीजा लेने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप से वीजा मिल गया। इसके साथ ही बच्चे का इलाज भी सुनिश्चित हो गया।
पाकिस्तान के लाहौर में रोहान परिवार के साथ रहता है। वहां इलाज संभव नहीं होने की वजह से रोहान के पिता कनवाल सादिक ने बच्चे का इलाज भारत में कराने की सोची। इसके लिए उन्होंने भारत का वीजा लेने की कोशिश शुरू की। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बच्चे को भारत लाने के लिए वीजा मिलने में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए परिजनों ने सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोहान के ऑपरेशन के लिए मदद मांगी। इसमें वीजा सहित अन्य अपील की गई थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बच्चे के इलाज में मदद का भरोसा दिलाया था। उन्होंने बच्चे के माता-पिता को पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में संपर्क करने की सलाह दी।
इसके बाद भारत आने के लिए उन्हें वीजा मिल गया। बच्चे को लेकर परिवार वाले सोमवार को भारत आएंगे। नोएडा पहुंचने पर उसका इलाज शुरू हो जाएगा। जेपी अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष मारवाह रोहान की जांच करेंगे। इसके बाद डॉ. राजेश शर्मा और उनकी टीम ऑपरेशन करेगी। अस्पताल के सीईओ डॉ. मनोज लूथरा ने बताया कि रोहान को जिस तरह की बीमारी है, उसका समय पर इलाज कराना जरूरी है। विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच तनाव को पीछे छोड़कर बच्चे के इलाज के लिए मानवता दिखाई है। उनके ही प्रयासों से बच्चे का इलाज संभव हो पाएगा।