कैमरा गाड़ियों द्वारा होगा ट्रैफिक उल्लं घन पर चालान, नोएडा पुलिस की नई पहल

जनपद में दिनों-दिन बढ़ते हुए यातायात दबाव के सापेक्ष यातायात पुलिस की अल्प जनशक्ति से हमारे द्वारा जन सामान्य को सुगम यातायात प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में लगभग 400 चौराहे/तिराहे/गोलचक्कर अवस्थित हैं किन्तु उपलब्ध जनशक्ति से हम नोएडा में लगभग 55-58 स्थानों पर ही ड्यूटियां लगा पाते हैं, यहाँ यह भी ध्यातव्य है कि विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना भी दुर्घटना व् यातायात की समस्या का एक प्रमुख कारण है हमारे कर्मचारीगण अपने-2 ड्यूटी स्थल पर नित यातायात उल्लंघनकर्ताओं के चालान भी करते हैं किन्तु सुगम यातायात प्रदान करने की प्राथमिकता के कारण उल्लंघनकर्ताओं के प्रति प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है, साथ ही नोएडा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग क्षेत्र में जन-सामान्य द्वारा वाहन खड़ा करने के कारण भी सुगम यातायात संचालन में दिक्कतों का सामना कारना पड़ता है।

उपरोक्त समस्याओं के निदान व् जन-सामान्य को सुगम यातायात प्रदान करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर द्वारा प्रौद्योगिकी का सहारा लेते हुए से0 57 चौराहे पर व दो वाहनों पर कैमरे लगवाए गए।

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज उक्त संसाधन व् वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। उक्त संसाधनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के फ़ोटो (नंबर प्लेट सहित) स्वतः लेकर कंट्रोल रूम में अवस्थित कम्प्यूटर को तत्काल भेज देगा तत्पश्चात वाहन के डाटाबेस से उक्त वाहन स्वामी की डिटेल लेकर चालान बनाया जायेगा व उसके पते पर प्रेषित किया जायेगा।

इस व्यवस्था से हम निम्न नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही कर सकेंगे-
1. लाल बत्ती का उल्लंघन
2. स्टॉप लाइन का उल्लंघन
3. बिना हेलमेट दोपहिया चलाने का उल्लंघन
4. दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना।
5. विपरीत दिशा में वाहन चलाना।
6. दोषपूर्ण नम्बर प्लेट
7. नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना।
व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन|
गौतम बुद्ध नगर पुलिस का मानना है कि उक्त संसाधनों से हम यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने व जन-सामान्य को सुगम यातायात प्रदान करने में काफी सहयोग मिलेगा।