नोएडा में तीज मोहत्सव के उपलक्ष्य में कई क ार्यक्रम आयोजित

नोएडा- शहर में आज तीज के त्योहार को लेकर महिलाओं की तैयारी पूरी हो गई है। विवाहित महिलाएं आज व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सलामती की कामना करेंगी। बाजार भी हरे रंग से सजे हुए हैं। महिलाएं और युवतियां के बीच हरे रंग के कपड़े और चुड़ियों की मांग की सबसे अधिक है। डांस, गीत और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन: शहर में मंगलवार को हरियाली तीज पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र में बीएस फाउंडेशन द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विमला बाथम मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं के लिए डांस, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर 19 के डॉ. उमा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जैन आदि मौजूद रहीं। उधर सेक्टर 55 सामुदायिक केंद्र में चित्रगुप्त महासभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने बताया कि काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी भी लगाई गईं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को शहर के कई स्थानों पर तीज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेस्ट ड्रेस, मेहंदी, डांस आदि कि प्रतियोगिताएं होंगी।

उधर शहर के बाजारों में त्योहार को लेकर रौनक रही। महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं ने पहले से बुकिंग करनी पड़ रही है। अंट्टा मार्केट के दुकानदार विनोद ने बताया कि महिलाएं सबसे अधिक हरे रंग के कपड़े और चुड़ियां खरीद रहीं हैं। हरियाली तीज पर विशेष छूट भी दी जा रही है। वहीं मेहंदी के रेट बढ़ गए हैं। जहां पहले एक हाथ के 100 रुपये लगते थे वहीं अब 150 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन मेहंदी लगवाने में महिलाओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।