नोएडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह राजस्था नी परम्परा के अनुसार बङी धूमधाम से सैक्टर – 34 म ें मनाया गया

राजस्थान कल्याण परिषद्, नोएडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह राजस्थानी परम्परा के अनुसार बङी धूमधाम से सामुदायिक केंद्र, सैक्टर – 34 में मनाया गया। दीपावली मिलन समारोह में भिन्न भिन्न तरह की प्रतियोगीताऔं का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य राजस्थानी पारम्परिक परिधान प्रतियोगीता, डांडिया, तंबोला व कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्था द्वारा किया गया जिसमें सभी पुरुष, महिला एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप बीस व दस ग्राम के चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पारम्परिक बेस्ट ड्रेसड युगल को भी बिस ग्राम का चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। राजस्थानी पारम्परिक पौशाक में सदस्यों ने डांडिया नृत्य में भाग लेकर खूब आनद उठाया। महिला संयोजिका निशि अग्रवाल ने गणेश जी की बहुत ही मनमोहक रंगोली बनाई तथा दीप सज्जा की गई। सदस्यों द्वारा आरती कर लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई तथा ठाकुरजी को छप्पन भोग का प्रशाद चढ़ाया गया। सभी उपस्तिथ सदस्यों को छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया। नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। संस्था के गणमान्य उपस्तिथ सदश्यों में अध्यक्ष आर सी बजाज, जि पी केडिया, अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा, ओ पी बंसल, अनिल अग्रवाल, के एल वैद, अनिल मित्तल, महेन्द्र साह, आर पी सोनी, विजय सोनी, अरविन्द बैद, एस एन पारीक, अरविन्द सोनी, विष्णु गोयल, प्रदीप बजाज, एन के मालपानी, प्रकास ईनानी, के सी गुप्ता, ओ पी राठी, प्रदीप मेहता, विक्रम अग्रवाल, अंजनी सर्राफ, राजीव गुप्ता, निसु गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, डॉ नरेश शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, जी सी महेश्वरी, पुखराज वैष्णव, वि एन पारीक, नरेश सोढानी, संजय शर्मा, अनिल जैन, जीवन जैन, रामकरण महला, मंजू केडिया, सीमा अग्रवाल, ललिता मेहता, सपना बंसल, सीमा लढ़ा व काफी संख्या में शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।