राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया तीज महोत् सव।

नोएडा – राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम के साथ आज इंदिरा गाँधी कला केंद्र सैक्टर 6 में मनाया गया। अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि राजस्थान कल्याण परिषद हमेशा से ही त्यौहारों को राजस्थानी समाज में मेलजोल बढ़ाने व प्रकृति का स्वागत करने के लिए बड़ी उत्साह से मनाती आ रही है। अध्यक्ष पवन शर्मा एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा का राजस्थानी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। डॉ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समय हो या ना हो लेकिन मैं अपने लोगों के बीच आकर अपने आपको धन्य मानता हूँ। राजस्थानी लोग जहाँ भी रहते हैं सबको अपने से जोड़कर रखते हैं। अपनी परम्पराओं को सहेज कर रखते हैं और आने वाली पीढ़ी को इन्हीं परम्पराओं के अनुरूप ढालते हैं। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिनमें "म्हारौ छैल भंवरो रो कंगसियों ले गयी", " बलम जी म्हानै ल्याद्यो बजुदार बंगड़ी", "उड़ उड़ जाय दिल की पतंग देखो उड़ उड़ जाय", "म्हारै हिवड़ै मैं जागी धौकनी मैं थारी चांदनी आदि नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छोटे छोटे बच्चों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। गुमराह फेम अभिषेक जोशी एवं इशिता अग्रवाल के नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की संयोजिका निशि अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाएं पिछले एक महीने से तैयारियों में लगी हुई हैं। आज के कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा कविता वैष्णव को एडवोकेट ओ पी बंसल द्वारा स्पॉन्सर मरुधरा गोल्ड मेडल केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा द्वारा देकर सम्मानित किया गया। महासचिव विक्रम अग्रवाल द्वारा आये सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन शमा मिढ़ा द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों में के एल बैद, अनिल अग्रवाल, आर पी सोनी, के सी गुप्ता, जी सी माहेश्वरी, जुगल किशोर भारती, अंजनी सर्राफ,प्रदीप मेहता, एन के मालपानी,दिनेश माहेश्वरी, राजेश खण्डेलवाल, आर सी बजाज, प्रदीप गर्ग, विष्णु गोयल, वी एन पारीक, राजीव गुप्ता, एस एन पारीक, प्रकाश इनानी, डॉ पवन खेडवाल, जीवन जैन, रामगोपाल पारीक, मंजू केडिया, सीमा खंडेलवाल, अनिता शर्मा, सरिता गुप्ता, सरोज सिंघल, पूनम पारीक, गौरी सोनी, चांदनी पारीक, नेहा पारीक, रचना माहेश्वरी सहित काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।