नोएडा में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, कार क ी टक्कर से हुई महिला की मौत

नोएडा : सेक्टर 9 में सोमवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 20 ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं सेक्टर 10 में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की भी शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-9 बी ब्लॉक में सोमवार सुबह एक शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना दी गई थी। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ में मालूम पड़ा है कि युवक रिक्शा चलाता था और आये दिन नशे धुत रहता था। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत की वजह पीएम रिपोर्ट पर ही पता चल सकेगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर ये महिला की मौत

वहीं सेक्टर 10 मर्सिडीज शोरूम के सामने शनिवार शाम अज्ञात वाहन चालक एक 45 वर्षीय महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के आस-पास के लोग घायल महिला को लेकर सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों के जरिए महिला के शिनाख्त के प्रयास, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।