नोएडा: अज्ञात चोरो ने रात में गोदाम में रखे लाखों के लैपटॉप पर किया हाथसाफ

नोएडा : हाईटेक सिटी नोएडा में बदमाशों के जेहन से खाकी का खौफ खत्म सा होता जा रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 44 स्थित Galaxy टावर का है, जहां पर कुछ अज्ञात चोरों ने रात में लैपटॉप के गोदामों में रखें लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। लाखों रुपए के लैपटॉप पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गए। वही गोदाम में लगे CCTV रिकॉर्डर को भी अपने साथ उखाड़ कर ले गए। सुबह को गोदाम पर पहुंचे कर्मचारियों ने जब गोदाम का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी और सारी दास्तां बताई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।दरअसल नोएडा के सेक्टर 44 में स्थित Galaxy टावर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने लैपटॉप के गोदाम लैपटॉप पर हाथ साफ किया और गोदाम में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डर को भी उखाड़ कर ले गए. गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी जब सुबह गोदाम पर पहुंचे तो देखा गोदाम का ताला टूटा हुआ था, जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायज़ा लिया, जिसके बाद पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी सामान की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितना सामान चोर चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने सभी चीजों की जांच के बाद खुलासे की बात कही है। फिलहाल अभी पुलिस पूरे केस की छानबीन में जुटी हुई है।