नॉएडा अथॉरिटी के ऐ.सी.इ.ओ राजेश कुमार से मिल पहलवान अमित भाटी ने सौंपा ज्ञापन

दिनांक 9-11-17 पहलवान अमित भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्राइम फ्री इण्डिया फ़ोर्स ने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ नॉएडा अथॉरिटी के ऐ.सी.इ.ओ. श्री. राजेश कुमार को उनके कार्यालय में किसानों तथा ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने सम्बंधित ज्ञापन दिया| पहलवान अमित भाटी ने बताया कि जनपद में नॉएडा के किसानों की समस्याओं, खासतोर से लंबे अरसे से अनसुलझी किसानो की ज़मीनों/प्लोटों सम्बंधित समस्याओं के सम्बन्ध में ऐ.सी.ओ. श्री. राजेश से मुलाक़ात तथा वार्ता में ज़मीन अधिग्रहण सम्बंधित किसानों के संघर्ष और विवादों के जल्द निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया गया है जो की ऐसा पहली बार हुआ हैं जैसा के नॉएडा अथॉरिटी के अधिकारी श्री. राजेश कुमार ने ज्ञापन का फ़ौरन संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारण के आदेश पारित किये हैं| संगठन के कार्यकर्ता विजय कसाना, विकास नागर, मोहित पहलवान, राज नागर साथ मौजूद रहे|