नोएडा: मोदी समर्थकों ने सेक्टर 74 के चौराहे पर दिग्विजय सिंह का फूंका पुतला

नोएडा : कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह के द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ किये गए आपत्तिजनक ट्वीट से गुस्साए मोदी समर्थको ने आज नोएडा के सेक्टर 74 स्थित चौराहे पर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका। मोदी समर्थकों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ जम कर नारेबाजी की, साथ जुते-चप्पलों से दिग्विजय सिंह के पुतले को पीटा और पुतले को आग लगा कर हाय-हाय के नारे लगाये।वही मोदी समथकों का कहना है दिग्विजय सिंह को पीएम मोदी से माफ़ी मांगनी चाहिए और आगे से इस तरह के बयान न देने का आश्वाशन दे। अगर ऐसा नही किया तो सभी मोदी समर्थक पुरे जिले में जगह-जगह दिग्विजय सिंह के इसी तरह पुतले फूकेंगे और दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर भी कराएँगे।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि ‘मेरी दो उपलब्धियां भक्तों को चू*** बनाया और चू*** भक्त बनाया’, साथ ही इसके बगल में पीएम की तस्वीर को लगाया गया था जिसमें पीएम मोदी पगड़ी बांधे हुए थे और दो उंगली दिखा रहे थे। इस ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह मेरा नहीं है, लेकिन मैं इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकता। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को डीलीट कर दिया था।