मूर्ति विसर्जित करने जा रहा एक युवक की ट्र ैक्टर ट्रॉली से गिरने हुई मौत

नॉएडा मूर्ति विसर्जित करने जा रहा एक युवक सेक्टर-43 के पास हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर डांस करने के दौरान वह नीचे गिरा और पहिये की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से महोबा के रहने वाले गोविंद परिवार समेत बरौला में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार शाम को वह छोटे भाई जगदीश (25) समेत अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मां दुर्गा की मूर्ति को यमुना में विसर्जित करने जा रहे थे। सेक्टर-43 शनि मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पर डांस करने के दौरान जगदीश नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल जगदीश को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दिल्ली ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामले की सेकटर-39 पुलिस जांच कर रही है।