प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में हुआ वि वाद , चली गोलिया

नोएडा के सोरखा गॉव में उस वक्त सनसनी मच गयी जब दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गोलिया चल गई | दरसल थाना 49 के अंतर्गत काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था | जिसको लेकर आज फिर प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ उसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोलिया चला दी जिसमे 2 लोग घायल हो गए | साथ ही घायलों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया | सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची | वही इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ उसके बाद एक दूसरे पर गोलिया भी चलाई जिसमे 2 घायल हो गए है | पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है |