नॉएडा : महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भृस ्टाचारके आरोप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फुका

नॉएडा – देश भर में अमित शाह के बेटे ऊपर लगे भृस्टाचारके आरोपों के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे है, आज नॉएडा में भी महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा के पदाधिकारियों द्वारा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व सेक्टर 53 के गिझोड़ के पास प्रदर्शन किया। इसके विरोध स्वरूप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया एवं पुतला छीन लिया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री मोदी एवं अमितशाह के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं पुलिस द्वारा किये गए दमन कार्य के लिए पुलिस विभाग की तानाशाही के खिलाफ भी कार्यताओं द्वारा विरोध स्वरूप नारेबाज़ी की गई। अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मोदीजी ने कहा था कि न खाऊँगा न खाने दूंगा सिर्फ दिखावा है। नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अकूत सम्पदा इकठ्ठा कर लिया लेकिन प्रधानमंत्री को यह भृस्चटाचार दिखाई नहीं देता है।अमितशाह को तुरंत अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना चाहिए और सरकार द्वारा तुरन्त चांज करनी चाहिए। आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों में महानगर महिला अध्यक्ष पुष्पाकाण्डपाल, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, पुरषोत्तम नागर, सहाबुदीन, सतेन्द्र शर्मा, रामकुमार तंवर, अशोक शर्मा, यतेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, विनोद, प्रेम, समीर, लेखराम एवं अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।