नोएडा के लिटिल एंजल स्कूल के बच्चो ने मनाय ा धूमधाम से दीवाली महोत्सव

नोएडा के सेक्टर 22 में स्थित में दीपावली के अवसर पर अवकाश होने के चलते स्कूल परिसर में दो दिन पहले ही दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को त्योहार की महत्ता बताई गई। बच्चों ने मंगलवार को हंसी-खुशी से दीपावली मनाई। बच्चों ने मनोहारी रंगोली बनाई, देवी-देवताओं का स्वरूप धारण किया और स्कूल को दियों से सजाया। साथ ही प्रधानाचार्या दीक्षा जोशी ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया। इसी के साथ बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया और कहा कि घरों में चाइनीज लड़ियों की बजाय मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करें। वातावरण दूषित न हो इसके लिए पटाखे नहीं फोडेंगे।