नॉएडा : श्रीमद् भागवत कथा सुनकर लोग भावुक ह ुए

नोएडा : सेक्टर 40 के F ब्लाक मे चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह के तीसरे दिन व्यास जी श्रीकांत शास्त्री जी महाराज ने मनुष्य की उत्पत्ति कैसे हुई इसके बारे में बताया, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रोताओं को मनु सतरुपा की कहानी बताते हुए बताया कि मनु व सतरुपा से ही मनुष्य की उत्पत्ति हुई है।

मनु के दो पुत्र व तीन पुत्रियां थी। जिनके बारे में चर्चा करते हुए सती अनुसुईया की कथा का वृतांत भी बताया। इसके बाद कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई जायेगी!
वेदव्यास जी द्वारा रचित श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा मात्र सात दिनों में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुना कर उन्हें सद्गति प्रदान किया। इस कलियुग में भागवत कथा श्रवण मानव कल्याण का सर्वोत्तम उपाय है। विश्व का कोई भी ऐसा धर्मग्रन्थ नहीं जो मात्र सात दिनों में मानव को सद्गति प्रदान करें।
"पत्रकार प्रेस परिषद्" के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के साप्ताहिक आयोजन पर व्यास जी श्रीकांत शास्त्री जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान को भक्त ही अति प्रिय होते हैं जो भी मानव प्रभु की भक्ति श्रद्घा के साथ करता है प्रभु उसका कल्याण करते हैं तथा उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कथा श्रवण करने वाले भक्तों से कहा कि सात दिनों तक जिन्होंने निष्ठा पूर्वक कथा श्रवण किया तथा यज्ञ वेदिका के हवन कुण्ड में आहुतियां दी, वासुदेव भगवान उसकी सभी इच्छा पूर्ण करेंगे।