नॉएडा : महिला ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नॉएडा : एक महिला ने साथ में करने वाले सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस में सहकर्मी के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज की है। मामला फेज 2 की है फेज टू स्थित कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद वह उसे बहला फुसलाकर उससे गलत काम करता रहा। पीड़िता के मुताबिक वह मूलरूप से झांसी की रहने वाली है। इस समय वह बरौला में किराये के मकान में रहती है। उसका आरोप है कि उसके साथ कंपनी में काम करने वाला हिंडन विहार निवासी रोहित शादी का झांसा देकर पिछले 6 महीने से उससे दुष्कर्म कर रहा है। पिछले दिनों उसने रोहित को फोन पर एक महिला से बात करते हुए सुन लिया। पूछने पर रोहित ने बताया कि फोन पर दूसरी ओर उसकी पत्नी थी। थाना 49 में महिला ने सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।