नॉएडा : पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ् तार

नोएडा : नोएडा : पुलिस ने बिहार के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने 3 किलो गांजा बरामद किया है। ये आरोपी काफी दिनों से गांजा तस्करी के काम में लगा हुआ था। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने करीब 3 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिंटू के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यहां गिझौड़ सीएनजी पंप के पीछे किराये पर रहता है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आरोपी को गिझौड़ से 3.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह काफी समय से गांजे की तस्करी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।