नोएडा में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वि धायक ने की अधिकारियों संग बैठक

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक महत्तवपूर्ण बैठक डी-5, सैक्टर-20 नोएडा विधायक कार्यालय पर हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोएडा आगमन को लेकर चरचा हुई जिसमें नोएडा के विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। बैठक में विधायक ने कार्याकर्ता व पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के नोएडा में आगमन को लेकर स्वागत की योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों सौंपी। और भाजपा के वरिश्ठ पदाधिकारियेंा के साथ कई टोलियां बनाई गयी। जो गाॅव गाॅव जाकर लोगों को 25 दिसम्बर 2017 को प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी लोगो को देंगे। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने विभिन्न संस्थाओं जैसे आर डब्लू ए, एन ई ए, किसाान सर्घश समिति, व्यापारियों जैसी संस्थाओं के साथ बैठक करके आगे की योजनाओं की तैयारी की जायेगी। आज साम सभी छः मण्डलों में जिले के वरिश्ठ पदाधिकारी प्रधानमंत्री के नोएडा आगमन के लेकर बैठक करेंगे। जिसमें मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों दी जायेंगी। इस बैठक के बाद विधायक पंकज सिंह एमिटी यूनिवर्सिटी का प्रषासनिक अधिकारियेंा के साथ निरिक्षण किया और कार्यक्रम के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चायें की। इस दौरान नोएडा महानगर के मुख्यसचिव आलोक सिन्हा, डी.एम. बी एन सिंह, नोएडा अथॉरिटी के सी.ई.ओ आलोक टंडन, एसपी सिटी, सिटी मजिस्टेट व जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद रहे