नॉएडा : दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, महिला का टुटा हाथ

नॉएडा : जहा एक तरफ नए साल के स्वागत में लोग जश्न मानाने में लगे थे तो वही दूसरी तरफ सेक्टर-35 मोरना गांव में रविवार रात दो पक्षों में लाठी डंडे चल रहे थे। घटना थाना 24 की है। इस मारपीट में एक महिला का हाथ टूट गया और उसकी बेटी के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की है।पुलिस के अनुसार, गीता नाम की एक महिला परिवार समेत मोरना में रहती है। उनके सामने ही विनोद का परिवार रहता है। महिला के मुताबिक, रविवार रात को उनके घर में एक कुत्ता घुस आया। उसने कुत्ते को बाहर निकाल दिया। इस बात पर विनोद उनसे झगड़ा करने लगा। विनोद का कहना है कि महिला ने कुत्ते के बहाने उन्हें अभद्र शब्द कहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडों के साथ भिड़ गए। इसमें गीता का हाथ टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से मामले की शिकायत की गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है