अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुख्यमंत्री से ग्रेटर नोएडा में मिलकर करेगा स्वामी विवेकानं द की विशाल मूर्ति लगाने की मांग

नॉएडा : उत्तर प्रदेश में हिन्दु युवाओ के प्रतीक कहे जाने वाले स्वामी विवेकनन्द की विश्वस्तर पर विशाल मूर्ति लगने जा रही है अब से पहले भी सूबे की पूर्व सरकारों से भी समय समय पर स्वामी विवेकानंद की विशाल मूर्ति लगाने की मांगे उठती रही है लेकिन पूर्व सरकारों ने इसे नज़रअंदाज करती रही है। किन्तु इस बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद की विशाल मूर्ति लगाने हेतु संकल्प लिया है जो जल्द पूरा होगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ११ करोड़ कायस्थ समाज के राष्ट्रीय स्वरुप वाला देश का एकमात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है. जल्द ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रयास से स्वामी विवेकानंद जी की विश्वस्तरीय विशाल मूर्ति लगने जा रही है जो 2019 तक तैयार हो जाएगी। बस हम उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से केवल यही मांग करते है की इस विशाल प्रतिमा को लगवाने के लिए आर्थिक सहायता की मदद की जाये। हमने समय समय पर कायस्थ समाज ने भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम के चुनाव से लेकर लोकसभा के उम्मीदवारो को जीताने में काफी सहायता की है और साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी भी स्वामी विवेकानंद जी के विचारधारा से काफी प्रभावित हुए है और उनके विचारो को अपने जीवन में अपनाया है। योगी जी ने कायस्थ समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार काफी अंकुश लगाया है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नॉएडा में सीएम योगी से मुलाकात करके एक ज्ञापन भी सौपा जायेगा। जिस में मांग रहेगी की स्वामी विवेकानंद के विशाल मूर्ति के साथ साथ उत्तेर प्रदेश में एक योजना भी चालू की जाये जो जन जन तक पहुंचे योगी जी हिंदुत्व और विकास के प्रेरणा सोत्र के रूप में प्रदेश में पुरे लगन से कार्य कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है