नॉएडा : बीजेपी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ घमासान

नॉएडा : बीजेपी युवा मोर्चा के नॉएडा महानगर अध्यक्ष के लिए सरगर्मिया तेज हो गयी है। और इस पद को पाने के लिए मारामारी मची हुई है, इस पद के लिए फिलहाल चार। पांच नाम चर्चाओं में आगे चल रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि जिस दावेदार को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह का आर्शीवाद मिलेगा, वह कुर्सी पाने में कामयाब हो पाएगा। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चमन अवाना, रामनिवास यादव, धर्मेंद्र चौहान और गौरव सिंघल समेत कई कार्यकर्ता के नाम सुर्खियों में है इनमें दो नामो पर चमन अवाना और रामनिवास यादव सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहा हैं। चमन अवाना को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व गुर्जर दावेदार होने का फायदा मिल सकता है। वहीं रामनिवास यादव भी अपने संपर्कों और कार्यों के जरिए अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। जातीय समीकरणों के हिसाब से इस समय शहर में ब्राह्मण सांसद, ठाकुर विधायक, महानगर अध्यक्ष ब्राह्मण और मौजूदा भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यादव है। इसलिए जातिगत समीकरणों को देखते हुए चमन अवाना का दावा मजबूत बन रहा है। बात करे इस दौड़ में शामिल तीसरे दावेदार धर्मेंद्र चौहान को विधायक पंकज सिंह और गौरव सिंघल को पूर्व विधायक बिमला बाथम का नजदीकी माना जाता है। ये दोनों भी केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आशीर्वाद पाने की कोशिश कर रहे हैं। मिशन 2019 को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही पार्टी युवाओं को साथ जोड़ने के लिए इस बार किसी जोशीले नौजवान को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पद पर लाना चाहती है। इसलिए बारीकी से सभी दावेदारों के बैकग्राउंड और उनकी लोकप्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेता मकर संक्रांति के बाद किसी भी दिन भाजयुमो के नए महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा कर देंगे।