तोड़फोड़ करने वालो के खिलाफ नोएडा पुलिस ने 40 नामजद , 800 अज्ञात लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन करने वालो के खिलाफ आज गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने 40 नामजद , 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है | आपको बता दे की कल फिल्म पद्मावत के विरोध में गौतम बुद्ध नगर के कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी किया गया था |

वही नोएडा पुलिस ने कल डीएनडी के बूथों पर जो तोड़फोड़ की गयी थी उसको सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उत्पात मचाने वाले लोगों की पहचान में जुट गयी है | साथ ही इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की जल्द ही उत्पात मचाने वाले लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा |