नॉएडा : पति पत्नी के बीच नपुंसकता को लेकर ह ुआ विवाद

नॉएडा : पति पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है लेकिन जब ये ही झगड़ा थाने में पहुंच जाये तो समझो की पानी सर से ऊपर चला गया है। ऐसी एक घटना सेक्टर 62 में पति पत्नी के बीच घटित हुई। जहां शुरू शुरू में सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन जब अन्धविश्वाश की दिवार सामने आयी। तो मामला थाने में आ गया ,पति पत्नी के बीच झगड़ा काफी दिनों से चल रहा था,आखिर में पत्नी ने पति को नामर्द कहे दिया था , जिस कारण दोनों में विवाद चल रहा है। महिला ने ससुरालियों पर दहेज और मारपीट का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-62 के एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर ने नवंबर 2017 में मथुरा की एक युवती से शादी की। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए। महिला का आरोप है कि वहां उसे पता चला उसका पति नपुंसक है। कि उसका पति एसएचओ अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने इस बारे में अपनी सास से बात की। इस पर सास ने बताया कि उनके कुल की कुछ परंपरा है, इस कारण वह कुछ समय बाद संबंध बनाएगा। महिला का आरोप है कि उसका पति इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। शनिवार को महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली सेक्टर-58 पहुंची। पति भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा। दोनों पक्ष कोतवाली में बात कर रहे थे तभी दोनों पक्ष एक-दूसरे से बहस करने लगे। कुछ ही देर में दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ। थाना इंचार्ज अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।