व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष होगाः चं द्रप्रकाश गौड़

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक निर्वाचन मे निर्वाचित हुए गौतम बद्व नगर जिले से प्रदेश प्रचार मंत्री चंद्रप्रकाश गौड़ ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई है उसका निर्वाह आशानुरूप होगा।

जिले की तुलना मे प्रदेश का दायित्व काफी महवत्पूर्ण है। जिस प्रकार जिले के व्यापारियों की समस्या का समाधान करवाते रहे हैं उसी प्रकार अब जिम्मेदारी भविष्य मे प्रदेश की है, उसका निर्वाह भी प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल से के मार्गदर्शन मे करता रहूंगा । उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी से प्रदेश भर में व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर व्यापक स्तर पर धरना व प्रदर्शन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एसआईबी के छापों से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। मण्डी शुल्क बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि ईबिल व अन्य प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।