नॉएडा : घोड़ो में खतरनाक बीमारी ग्लेंडर्स क े मिले लक्षण ,दूल्हों के अरमानो पर फिरा पानी

नॉएडा : जनपद में इतंजार कर रहे दूल्हों के अरमानो पर पानी फिरने जा रहा है अब घोड़ी पर बैठने का सपना सपना ही बनकर ना रहे जाए। ऐसी खबर सामने आई है, घोड़ो में भयंकर बीमारी के लक्षण पाए जाने से डीएम बीएन सिंह ने सख्त कदम उठाया है। यहां दो घोड़ों में खतरनाक बीमारी ग्लेंडर्स के लक्षण मिले हैं। इसको देखते हुए डीएम ने जिले में घोड़ों के मूवमेंट पर रोक लगा दी है।

सामने आने के बाद डीएम बी. एन. सिंह ने जिले में अलर्ट जारी किया था। इसके बाद घोड़ों की जांच की गई थी। डीएम ने बताया कि सैंपल में दो घोड़ों में ग्लेंडर्स के लक्षण मिले हैं। ये घोड़े वाहिद निवासी कोकिला कॉलोनी जेवर के हैं। पशुपालन विभाग ने इन दोनों घोड़ों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, पूरे जिले में घोड़ों के मूवमेंट पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगर कहीं घोड़ों का मूवमेंट मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
, जिले में घोड़ों का मूवमेंट बंद होने से शादियों के लिए संकट पैदा हो गया है। इस समय शादियों का सीजन का चल रहा है। जिसकी वजह से जिले में हर रोज काफी शादियां हो रही हैं। डीएम के सख्त कदम के बाद लोगो में काफी नाराजगी भी है जिनके घरो के शादिया है। दूल्हे की घुड़चढ़ी घोड़ी पर होती है। वहीं दूल्हे की बग्गी में भी चार से छह घोड़े होते हैं। बिना बग्गी और घुड़चढ़ी के शादी फीकी हो सकती है।