नॉएडा : पुलिस ने अवैध हुक्का बार मारा छापा, 12 लोगो को लिया हिरासत में

नोएडा : नॉएडा पुलिस ने कई बार अवैध हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाकर छापा मार चुकी है ,साथ ही अब तक कई हुक्का बार से आरोपियों को गिरफ्तार का चुकी है। लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला रहा है , एक बार फिर पुलिस सवालो के घेरे में फस्ती नजर आ रही है। आखिर पुलिस हुक्का बारो के खिलाफ सख्त रवैया क्यों नहीं अपनाती है। इससे कही कही ना पुलिस की मिलीभगत हो सकती है। अभी भी नॉएडा के कई इलाको में पुलिस की मिलीभगत से अवैध हुक्का बार चल रहे है। कल भी थाना 20 पुलिस ने सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर 12 छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया। मौके से 8 हुक्के, 10 पाइप, एक लैपटॉप, एक गैस सिलिंडर और हुक्के में इस्तेमाल की जाने वाली फ्लेवर सामग्री को जब्त किया। अट्टा स्थित भवानी मार्केट के बिल्डिंग में यह हुक्का बार काफी समय से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। सभी छात्र स्कूल की ड्रेस में हुक्का पीने आए थे। इनमें से 2 छात्र 10वीं का पेपर देकर सीधे हुक्का बार पहुंचे थे।
पकड़ी गईं 12वीं की छात्राएं भी स्कूल से बंक मारकर दोस्तों के साथ हुक्का पीने पहुंची थीं। स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए उनके घर के लोगों को थाने में बुलाकर चेतावनी दी गई। उसके बाद बच्चे सौंप दिए गए। हुक्का बार मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।