जुआ खेलते हुए 29 लोगों को नोएडा पुलिस ने किय ा गिरफ्तार , एक लाख रूपये बरामद

होली का त्यौहार एक दिन बाद आने वाला है , जिसको लेकर शराब , ड्रग और जुआ का व्यापार बढ़ना शुरू हो गया | वही इस मामले में पुलिस रोजाना इनके सबके खिलाफ अभियान चला रखा है | वही आज इस अभियान से पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई |

आपको बता दे की नोएडा पुलिस ने बड़ी संख्या में आए जुआ खेलने वाले लोगो को गिरफ्तार किया है | जिसमे नोएडा पुलिस ने 29 लोगों को पकड़ा है | वही पुलिस ने इन आरोपियों से बड़ी मात्रा में कूपन, जुआ खेलने में काम आने वाली पर्चियां , पैन

समेत करीब 1 लाख रुपए नगद बरामद किए है | दरसल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 थाना इलाके से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है |