नॉएडा : पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर मारा छा पा , छह युवको किया गिरफ्तार

नॉएडा : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने छलेरा गांव में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर मौके से 6 युवको को गिरफ्तार किया साथ ही 4 हुक्के भी जब्त किये , मौके से चार हुक्के भी जब्त किया गया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार इस हुक्का बार पर स्कूल कॉलेज के ही अधिकांश छात्र हुक्का पीने आते थे। रेस्टोरेंट की आड़ में यहां हुक्का बार चल रहा था। मुखबिर के सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान हुक्का बार संचालक हर्ष भी पकड़ा गया है। मौके से बरामद हुए एक रजिस्टर की जांच से पता लगा है कि औसतन हुक्का बार से ढाई हजार से अधिक की कमाई इसका संचालक कर रहा था। पिछले करीब डेढ़ माह से यह संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से दो छात्र भी हुक्का पीते हुए पकड़े गए थे। जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देते हुए परिजन को सुपुर्द किया।