नॉएडा : महिलाओ को हेलमेट पहनना होगा अनिवार ्य ,उलंघन करने पर होगा चालान

नॉएडा :

एआरटीओ प्रशासन ने दोपहिया सावरियो के साथ साथ महिलाओ के लिए सख्त कदम उठाया है अब नॉएडा शहर में टू व्हीलर सवार महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अर्थात जिसका नियम ना माने पर सख्त कारवाई करते है चालान किया जायेगा। और नए नियम के तहत केवल सिख महिलाओं को हेलमेट नहीं पहने की छूट प्रदान की गई। बाकी को पीछे बैठने पर हेलमेट लगाना होगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जानकारी के अनुसार एआरटीओ प्रशासन एके पाण्डेय ने बताया कि अब से टू व्हीलर चलाते समय या पीछे बैठी महिलाओं को भी सुरक्षाा के लिए हेलमेट लगाना जरूरी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केवल सिख महिलाओं को इसमें छूट दी गई है। इसके अलावा सभी महिलाओं को टू व्हीलर चलाते या पीछे बैठते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। ऐसा ना करने पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन मानते हुए उनके चालान का प्रावधान है।