बीजेपी नेता शिव कुमार हत्याकांड में वांछि त 50 हज़ार ईनामी बदमाश शेरू भाटी ने नॉएडा पुलिस को किया सरेंडर

गौतम बुद्ध नगर में लगातार हो रहे एनकाउंटर से बदमाशों को डर लगने लगा है | आपको बता दे की गौतम बुद्ध नगर में अभी कुछ दिन में करीब सात एनकाउंटर हो चुके है , जिसमे नामी बदमाश भी ढेर हो चुके है | वही आज इस डर से 50 हज़ार ईनामी बदमाश शेरू भाटी ने पुलिस को सरेंडर कर दिया | दरअसल बीजेपी नेता शिव कुमार सहित दो गनर की हत्या के मामले में बदमाश शेरू भाटी फरार चल रहा था , जिसको लेकर काफी समय से क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी |

साथ ही खौफ का पर्याय रहे शेरू का जो वीडिया पुलिस ने जारी किया है वो उसमें हाथ जोडकर अपने गुनाह का इकबाल भी कर रहा है। शेरू ने कहा कि वो हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोपी है। वही बात करे तो श्रवण चैधरी के एनकाउंटर के 24 घंटे बाद ही हुए शेरू के सरेंडर को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। वही दूसरी तरफ ये घंघौला गांव के सुंदर भाटी का भतीजा भी बताया जाता है। शेरू पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस इसकी पटकथा लिखने जा रही थी कि उसने पुलिस के सामने खुद ही घुटने टेक दिए।