नॉएडा : नॉएडा का 42 वा स्थापना दिवस कल , धूमधा म से मानाने की शुरू हुई तैयारियां

नॉएडा : नॉएडा शहर कल अपना 42 वा जन्मदिन मानाने जा रहा है इस मोके पर नॉएडा प्राधिकरण की तरफ से कई कार्यकर्म आयोजित किये जा रहे है। और साथ इन कार्येकर्मों में नॉएडा के विकास में अपनी भागीदारी निभाने वाली सामाजिक संस्थाए भी हिस्सा लेंगी। आपको बतादे की नॉएडा की स्थापना 17 अप्रैल सन 1976 को हुई थी। नगर की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंद्रा गाँधी ने की थी। उस वक्त प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने कहा था कि आने वाले समय में नॉएडा देश का ही नहीं बल्कि एशिया का सवश्रेठ आधौगिग नगर होगा। नॉएडा को 42 साल हो जायेंगे , तब से अबतक नॉएडा शहर ने कई कीर्तिमान स्थापित किये है। लेकिन दुःख का विषय है की नॉएडा के स्थापना से जुडी सामाजिक संस्थाए , आज की नई संस्थाए नॉएडा स्थापना दिवस को भुला चुकी है जिनके सामने नॉएडा शहर बड़ा हुआ है। इस वर्ष भी नॉएडा एम्पॉलई एसोशिसन ही केवल स्थापना दिवस मना रही है।