नॉएडा : दो गांजा तस्करो को पुलिस ने किया गि रफ्तार

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्धारा नशे व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है , जिसमे लगातार गिरफ्तारी भी हो रही है | वही आज नोएडा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है , जिनसे पुलिस ने 6 किलों गांजा बरामद भी किया है | वही इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की आरोपी पप्पू और मोन्टू काफी समय से नोएडा के अंदर गांजा की तस्करी करते थे , जिसकी सुचना पुलिस को मिली | वही पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को सेक्टर 9 में स्थित बैंक आॅफ इंडिया के पास तस्करी करते हुए पकड़ा है |