नॉएडा : बॉडी बोन कैमरे से मनचलों पर कसेगा श िकंजा , ऑपरेशन पिंक की हुई शुरुवात

नोएडा- उत्तर प्रदेश में मनचलों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एंटी रोमियो स्कॉयड के नाम से एक टीम का घट्न किया था जिसकी वजह से मनचलो की आफत आ गयी थी अब इसकी की तर्ज पर गौतमबुद्ध नगर में भी ऑपरेशन पिंक के नाम से शुरू जल्द शुरू करने जा रही है। जिसके जरिये जनपद के शहरों व् गाँवो साथ ही कस्बो में सरेराह महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां और पीछा करने वाले मनचलों की पुलिस अब क्लास लेने जा रही है। ऑपरेशन पिंक के दौरान पाया गया है कि चिह्नित 93 जगह में से करीब 35 पर महिलाएं हर दिन मनचलों की वजह से परेशान होती हैं। लिहाजा, उनकी पहचान के लिए बॉडी बोन कैमरे की मदद ली जाएगी। महिला पुलिसकर्मी बॉडी बोन कैमरे से मनचलों को कैमरे में कैद करेंगी और इसके बाद इनकी सूची तैयार कर काउसंलर और पकडे गए मनचलों को महिलाओ के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाने के लिए पुलिस अधिकारियो के जरिये इन्हें संस्कारी बनाने के लिए क्लास भी दी जाएँगी।

सोमवार को ऑपरेशन पिंक खत्म होने के बाद पुलिस एक हफ्ते के लिए मनचलों की पहचान करने का अभियान चलाएगी। अभी ऑपरेशन पिंक के तहत पुलिस की 21 टीमें देहात की 50 और शहर में 43 जगह पर सादी वर्दी में जाकर यह पता लगाएंगी कि कहां-कहां मनचले सक्रिय हैं और महिलाओं को क्या-क्या परेशानियां होती हैं। इसमें पाया गया है कि करीब 35 जगह पर मनचले युवतियों को परेशान करते हैं। इसमें 20 जगह देहात इलाके में हैं।

अगले हफ्ते से महिला पुलिस की 21 टीमें बॉडी बोन कैमरे के साथ सादी वर्दी में मार्केट, स्कूल, मॉल्स, पार्क जैसी जगहों पर घूमेंगी। इस दौरान महिलाओं को घूरने, छेड़ने, अश्लील टिप्पणी करने या पीछा करने वाले लोगों को कैमरे में कैद किया जाएगा। इस अभियान के जरिये पकडे गए मनचलों को पुलिस अधिकारी

काउंसलर की सहायता ली जाएंगी और उन्हें महिलाओ के प्रति अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जैसे अपने घर पर महिलाओ का सम्मान करते है ठीक उसी तरह बहार की महिलाओ का सम्मान करे।