विमला बाथम के अनुभव का लाभ महिलाओं के अधिक ारों के संरक्षण व् महिला सुरक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा : श्रवण कुमार शर्मा

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था "राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन" के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री श्रवण कुमार शर्मा जी, IAS (से.नि.) पू. डिवीजनल कमिश्नर, उ.प्र. सरकार के साथ संगठन के पदाधिकारियों के एक समूह ने श्रीमती विमला बाथम जी को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके आवास जाकर शुभकामनायें प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी.सी. शर्मा जी, राष्ट्रीय महासचिव प्रशान्त त्यागी, विधि सलाहकार एड्वोकेट रणपाल अवाना जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विपिन त्यागी जी, गौतमबुद्धनगर इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप भाटी जी व् अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री श्रवण कुमार शर्मा जी ने कहा की श्रीमती विमला बाथम जी लम्बे समय से महिला सशक्तिकरण हेतु पूर्ण रूप से समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं व् उनके इस मनोनयन से निश्चित तौर पर उनके लम्बे अनुभव का लाभ महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण व् महिला सुरक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा |