नॉएडा : बच्चो के झगडे में खूब चले लाठी डंडे , महिला की गयी जान

नॉएडा : बीती रात सेक्टर 10 में बच्चो के झगडे में खूब लाठी डंडे चले जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो। जिसको अनान फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने कारवाई करते हुए आठ लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला थाना 20 के सेक्टर 10 की झुग्गी झोपडी का है। जहां रूबी नामक महिला इसी इलाके में अपने मायके में रहती थी उसकी शादी दिल्ली पटेलनगर निवासी इमरान के साथ हुई थी। महिला का एक साल का बच्चा है। रूबी की 12 वर्षीय छोटी बहन का पड़ोसियों के बच्चों के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार रात रूबी अपनी छोटी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी। जब वह दूध लेकर वापस लौट रही थी तो पड़ोसी बच्चे उसकी छोटी बहन से झगड़ा करने लगे। रूबी तुरंत गोद में लिए अपने बच्चे को घर पर छोड़कर अपनी बहन को बचाने चली गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने रूबी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रूबी के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद तमाम आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घटना के विरोध में परिजनों ने थाने पर हंगामा भी किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का अश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में केस दर्ज नहीं किया था। अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएचओ मनोज पंत ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुख्तार कुरैशी, मुमताज, बिलाल, अख्तर, जैला, मुस्लिम, मुख्तार और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।