नोएडा : कलयुगी माँ ने ढाई साल की बच्ची को बस स्टेंड पर छोड़ हुई फरार

नोएडा : कलयुगी माँ ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को कलेजे से दूर कर दिया और उसको बस स्टेंड पर छोड़कर चली गयी। कारण यही था कि पति पत्नी में आपसी मनमुटाव चल रहा था। समय रहते हुए पुलिस ने बच्ची की माँ की तालाश करके उसको सौप दिया , और आगे ऐसा ना करने सख्त हिदायत दी। ये मामला थाना फेस 2 का है जहा इंडस्ट्रियल एरिया में पति रतन सिंह के साथ झुग्गी में रहती है। जो मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं ,रतन नोएडा की एक फैक्टरी में काम करता है। पिछले तीन दिन से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर रिंकी सेक्टर-83 स्थित अपने मायके आ गई।मां ने रिंकी को अपने पास रखने के लिए हामी भर दी। लेकिन नातिन को रखने से इनकार कर दिया। नातिन को दामाद के घर छोड़कर आने को कहा। रिंकी मां के कहने पर नातिन को छोड़ने चली गई। लेकिन रिंकी बेटी को बस स्टैंड पर छोड़कर चली आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के बारे में लोगों से पूछताछ की। बेटी को स्टैंड पर छोड़ते वक्त महिला को एक व्यक्ति ने देख लिया था। वह महिला को जानता था। लिहाजा पुलिस महिला तक पहुंच गई। पुलिस ने सख्त हिदायत देकर बेटी को उसके मां के हवाले कर दिया।