नोएडा : बेटियों , महिलाओ को शारीरिक एवं मान सिक रूप से सक्षम बनाने के वीरांगना प्रशिक्षण जरुरी , बिमला बाथम

नोएडा : बेटियों व् महिलाओ को

उत्पीड़न या अत्याचार से निपटने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने के वीरांगना प्रशिक्षण शिवर का आयोजन किया , जिसमे उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम व् अतंरराष्ट्रीय खिलाडी बबिता नागर ने इस शिवर का उद्धघाटन किया। नोएडा में हाजीपुर गांव स्थित ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में मे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वीरांगना प्रशिक्षण आयोजन किया। इस मोके पर विमला बाथम ने महिलाओ , लड़कियों को जानकारी देते हुए कहा आत्मरक्षा व सुरक्षित रहने के लिये वीरांगना समय समय पर ऐसे प्रशिक्षण में हिस्सा लेते रहने चाहिए , हमारा उद्देश्य है कि समाज की बहनों एवं बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना।
वही अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बबिता नागर ने कहा हमारा देश माता सीता, लक्ष्मीबाई, अहिल्या का देश है, इसलिए समाज की बहन बेटियों को स्वयं को आगे लाना होगा। बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरूषों से भी आगे हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार है। कार्यकर्म के अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डिंपल आंनद ने कहा केंद्र सरकार , प्रदेश सरकार ने महिलाओ व् लड़कियों के लिए योजनाओ के जरिये ठोस कदम उठाये। आज सरकारे बेटियों के मान सम्मान के रात दिन कार्य कर रही है। इस मोके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति ने मौजूद थे।