नॉएडा : मौसा ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म , पुलिस ने किया गिरफ्तार

नॉएडा : एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना शहर में घटी , जहा रिश्तो को तार तार कर रिश्ते के मौसा ने 12 साल की किशोरी को कमरे बंधक बनाकर चार दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया , ये किशोरी घूमने के लिए अपने मौसा के पास आयी थी। जब पिता उसको लेने के लिए नॉएडा पहुंचा तो उसे किशोरी बेहोश मिली। , पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार – मूलरूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 12 साल की पीड़ित किशोरी परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। चार दिन पहले किशोरी अपने पिता के साथ नॉएडा सेक्टर 15 नया बांस गाँव में रहने वाले मौसा सुब्रतो हल्दर के यहां घूमने आई थी। सुब्रतो हल्दर यहां पानी सप्लाई का काम करता है। पिता शाम को उसे लेकर दिल्ली जाने लगे, तो आरोपित ने घुमाने के बहाने से किशोरी को अपने पास रोक लिया। पिता का कहना है कि वह भरोसा करके बेटी को छोड़ कर चले गये। मंगलवार सुबह वह बेटी को ले जाने के लिये नया बांस आरोपित के घर पहुंचे, तो उनकी बेटी नशे की हालत में बेसुध मिली। पिता की शिकायत पर सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित को हिरासत में ले लिया है।