समाजवादी स्मार्ट फोन योजना का कैम्प का आय ोजन

आज समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा नोएडा महानगर के अध्यक्ष बबलू चैहान ने गांव सदरपुर में समाजवादी स्मार्ट फोन योजना का कैम्प लगाया। कैम्प में लोगों का रजिस्टेशन ऑनलाइन कराया गया जिससे समाजवादी पार्टी कि योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा समाजवादी स्मार्ट फोन योजना का आरंभ किया गया हैं लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जिस कारण लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शहर के सेक्टरों एवं गांवों में कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है। नोएडा विधानसभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमपाल राणा ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में जितने विकास कार्य करवाये हैं उतना विकास आज तक किसी भी सरकार ने नहीं कराये है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर रामवीर यादव, देवेंद्र गुर्जर, विनोद चैहान, विनोद, देवराज, सूरज राणा, कमल पंडित, सरताज यादव, विवेक मिश्रा, टिंकु चैहान, बंटी चैहान, उमेश शर्मा, सोनू चैहान, नितिन कुमार, जितेन्द्र यादव, हरेंदर चैहान सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।