नोएडा की सनातन धर्म रामलीला द्वारा मंचन मे ं ताड़का हुआ वध

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। इस मंचन में भगवान राम के जन्म की खुशी में अयोध्या में बधाइयां गाई गई। भगवान के बड़े होने पर ऋषि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले गए। वहां उन्होंने यज्ञ में उत्पात मचाने आए सुबाहु, ताड़का आदि दैत्यों का वध कर ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की।