नोएडा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने क े लिए मिशन साहसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम मिशन साहसी का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिकूल परिस्थितियो मे महिलाओ/छात्राओ को मिशन साहसी के माध्यम से प्राप्त आत्मरक्षा के कोशल का सार्वजनिक प्रदर्शन महामाया बालिका इण्टर कालेज सैक्टर 44 मे किया गया। आपको बता दे की कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने किया |

साथ ही गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के अंदर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है , वो कदम काफी सरहानीय है | आगे भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलना चाहिए | वही दूसरी तरफ उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर कहा की ये कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा है , आगे भी मिशन साहसी के माध्यम से प्राप्त आत्मरक्षा के कोशल का सार्वजनिक प्रदर्शन होना चाहिए , जिससे सभी महिला और छात्रा अपनी आत्मरक्षा करना सीख सके |